श्रुति शर्मा बनीं यूपीएससी टॉपर, टॉप 5 में से 4 पोजीशन पर लड़कियों ने मारी बाजी
दैनिक अनोखा तीर| संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Result 2021:इन्होंने किया टॉप
सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

UPSC Result: 685 उम्मीदवारों का चयन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें कि संघ लोक सेवा हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है।

UPSC CSE Result 2021:यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची
- पहला स्थान – श्रुति शर्मा
- दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
- तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
- चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
- पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
- छठा स्थान – यक्ष चौधरी
- सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
- आठवां स्थान – इशिता राठी
- नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
- दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा 2021 से जुड़े परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें अपना रोल नंबर Ctrl+ f के माध्यम से खोजें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को चेक कर के डाउनलोड कर लें।
परिणाम का पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें।
UPSC Result 2022: पीएम मोदी ने दी बधाई
उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

Views Today: 2
Total Views: 82