Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

भाजपा के आभार फ्लैक्स को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

एसपी से शिकायत करने पहुंचे भाजपा नेता
खंडवा। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिलने पर प्रदेश सरकार द्वारा खंडवा में टैगोर पार्क, रेलवे स्टेशन पर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आभार को लेकर फ्लेक्स पर फोटो लगा था, कुछ शरारती तत्वों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के बैनर पर बने चेहरों को टारगेट कर उन्हें फाड़ दिया गया, यह किसी शरारती तत्व द्वारा सोची समझी साजिश के तहत यह हरकत की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निंदनीय घटना को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल एवं भाजपा जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले एवं पिछडा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, सहीत भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंडवा एसपी से मुलाकात कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का कहा ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न घट सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नंदन करौडी, सुनील जैन, महेश चौधरी, सोशल मीडिया जिला संयोजक भरत पटेल मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, लोकेंद्र सिंह गौडं, मिडिया प्रभारी मंगलेश्वर तोमर, अनिल विश्वकर्मा उपस्थित थे।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply