Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

तापमान में आई गिरावट के कारण स्कूलों के समय में बदलाव

1 min read

-नर्सरी से 8वीं तक के प्रात:कालीन स्कूल अब सुबह 9 बजे से लगेंगे
अनोखा तीर, हरदा। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने तापमान में आई गिरावट के कारण जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय व माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में प्रात:कालीन पारी में संचालित कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश अनुसार प्रात:कालीन विद्यालयों का संचालन अब प्रात: 9 बजे से किया जाएगा। यह आदेश 26 नवंबर से लागू होगा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply