Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव  

2 min read
11 9
10 9
-साधारण सभा में समाजजनों ने लिया भाग

अनोखा तीर, हरदा। आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा न्यास द्वारा मंगलवार को श्यामा नगर स्थित धर्मशाला में अन्नकूट महोत्सव एवं साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरदा, खंडवा, देवास सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों समाजजनों, महिलाओं एवं पुरुषों ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। अपराह्न 2 बजे से आयोजित साधारण सभा की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बलराम पटेल मालागांव वालों ने की। सभा का संचालन आचार्य पं. ओमप्रकाश पुरोहित ने किया। इस दौरान डॉ. नारायण जोशी ने समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग करने की अपील की। वहीं कैलाश पुरोहित एवं सचिव संदीप पुरोहित ने समाज में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। सभा में न्यास अध्यक्ष राधामोहन (मुन्ना) पाराशर ने समाज में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से समाज विरोधी गतिविधियां संचालित करने एवं भ्रामक बातें फैलाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे लोगों से समाज हित में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने की अपील करते हुए स्वयं भी पद से इस्तीफा देने की बात कही। इस पर उपस्थित समाजजनों ने हाथ उठाकर एक स्वर में उनका समर्थन किया। आयोजकों के अनुसार, सभा में मौजूद 99 प्रतिशत लोगों ने राधामोहन पाराशर को अध्यक्ष पद पर बने रहने का समर्थन देते हुए समाज के हित एवं विकास कार्यों के लिए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया। अंत में हरिप्रसाद शर्मा (बॉम्बे वाले) ने आयोजन में शामिल सभी समाजजनों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply