Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
18 2 4
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम सामाजिक एनीमेटर संघ मध्यप्रदेश द्वारा हरदा में नए वीएसए के चिन्हांकन के विरोध में  मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि वीएसए कई वर्षों से सोशल ऑडिट का काम करते आ रहे हैं। पूरे वर्ष का रोजगार न देने के बाद भी सालों से काम कर रहे वीएसए के सामने नए चिन्हांकन से रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। वर्ष में 3 माह काम मिलने के बाद इस तरह नए आदेशों से कहीं न कहीं वीएसए स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। शासकीय प्रक्रिया से नियुक्ति के बाद शोषित ग्राम सामाजिक एनीमेटर के सामने आर्थिक और मानसिक रूप से बड़ा संकट है। पिछले वर्ष का मानदेय भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसके बाद नए आदेश निकालकर विभाग द्वारा प्रदेश के 5000 वीएसए को परेशानी में डाल दिया गया है। ऐसे में हजारों रोजगार खत्म करके नए लोगों को लाकर सामाजिक अंकेक्षण को कमजोर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि उक्त आदेश और नए चिन्हांकन की प्रक्रिया बंद कर चयनित वीएसए को वर्षभर रोजगार दिया जाए, मासिक मानदेय के साथ यात्रा भत्ता मिले, जिससे सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया नियमानुसार चले। इससे विभागों में पारदर्शिता बढ़ेगी, साथ ही अन्य योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण भी शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष राहुल जाट तजपुरा, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश कलमे, मोनिका सोलंकी, शिवकुमारी पाटिल, पूनम नागवे, मनोज, राकेश पिपलोदे, मधुर भारद्वाज, निकिता गौर, इंद्रावती सराठे सहित वीएसए उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply