अनोखा तीर, हरदा। जिले में संपर्क अभियान-2026 एवं सेवा सेतु के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। हरदा शहर में वार्ड क्र. 28 स्थित शिवम वाटिका तथा तहसील खिरकिया के वार्ड क्र. 6 स्थित एमपीईबी कार्यालय, खिरकिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे। संपर्क अभियान के तहत नागरिक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लिए तत्काल आवेदन कर सकेंगे तथा पात्र हितग्राही शिविर में ही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, शिविरों में नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान एवं योजना के लाभों के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आवेदन करें तथा संपर्क अभियान एवं सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
जिले में संपर्क अभियान एवं सेवा सेतु शिविर 5 अक्टूबर को

0 Views




