पोखरनी-हरदा सड़क को लेकर विधायक की पैदल यात्रा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। पोखरनीसे हरदा तक जर्जर सड़क मार्ग के शीघ्र मरम्मत कार्य की मांग को लेकर हरदा विधायकडॉ. रामकिशोर दोगने के नेतृत्व में छिपाबड़ से प्रारंभ हुई पदयात्रा का समापन हरदा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेसजन शामिल हुए। यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने पोखरनी से हरदा के बीच जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। यात्रा में शामिल लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने की मांग को लेकर हरदा विधायक डॉ. दोगने के साथ मिलकर आवाज बुलंद की। यात्रा का समापन हरदा में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया गया। यहां हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर हरदा कलेक्टर एवं मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के संभागीय प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हरदा-आशापुर मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। इसके मरम्मत कार्य की स्वीकृति मार्च-अप्रैल 2026 में किए जाने की जानकारी देते हुए बताया गया कि आशापुर से पोखरनी तक सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पोखरनी से हरदा के बीच का महत्वपूर्ण हिस्सा अभी भी मरम्मत कार्य से वंचित है। इसके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि पोखरनी से हरदा के बीच शेष सड़क मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही सड़क मरम्मत कार्य की स्वीकृति, प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति, टेंडर, वर्क ऑर्डर, अनुबंध एवं कार्य प्रारंभ करने की समय-सीमा सहित संबंधित जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग भी की गई।
25 सितंबर के भूमिपूजन कार्यक्रम की जांच की मांग
ज्ञापन में 25 सितंबर को पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल द्वारा हरदा-आशापुर मार्ग के सड़क मरम्मत/उन्नयन कार्य के किए गए भूमिपूजन कार्यक्रम की प्रशासनिक जांच कराने की मांग भी की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर से यह स्पष्ट करने की मांग की गई कि उक्त कार्यक्रम शासकीय था अथवा निजी/राजनीतिक कार्यक्रम। यदि यह शासकीय कार्यक्रम था तो इसकी अनुमति किस विभाग अथवा अधिकारी द्वारा दी गई तथा कार्यक्रम में शासकीय संसाधनों का उपयोग हुआ अथवा नहीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनुमति, प्रोटोकॉल अथवा शासकीय प्रक्रिया के उल्लंघन अथवा शासकीय संसाधनों के अनधिकृत उपयोग की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही सड़क मरम्मत कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच, स्वीकृत राशि, सड़क की लंबाई, निर्धारित गुणवत्ता तथा मौके पर किए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराने की मांग भी की गई है। उक्त मांगों पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा अति शीघ्र जांच कराए जाने व 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य को शुरू किए जाने का आश्वासन दिया गया। यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री पटेल, चुन्नीलाल रायखेरे, हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष महेश पटेल, खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, मगरधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय भायरे, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, खिरकिया शहर अध्यक्ष असलम पठान, राजेश पटेल, दुर्गादास पाटिल, आहत खान, अनिल दुबे, राहुल पटेल, भूपेंद्र राजपूत, राकेश सुरमा, योगानंद राजपूत, अनिल सूरमा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अनिल बिश्नोई, अमर रोचलानी, सिद्धार्थ बिश्नोई, शुभम सुरमा, देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र दरबार, विजय सुरमा, कैलाश पटेल, गोरेलाल सिसोदिया, आदित्य पटेल, भूपेश बाबल, राजेश सोनकर, आनंद जाट, गौरीशंकर शर्मा, अजय पाटिल, ज्ञानदास गुर्जर, रमेश बिश्नोई, लालू राजपूत, गोविंद राजपूत, नितिन जोशी, नवल बघेल, हरेराम बिश्नोई, मदन गौर, रमेश सोनकर, मुजाहिद अली, संजय अग्रवाल, विशाल बघेल, समस्त कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
————————-

0 Views

Leave a Reply