श्रद्धा बुच एमपी एसआई परीक्षा में बनीं पुलिस उपनिरीक्षक

-पहले ही प्रयास में हासिल की 20वीं रैंक

अनोखा तीर, हरदा। जिले के आलमपुर की श्रद्धा बुच ने मध्यप्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है। उन्होंने अनारक्षितवर्ग में 20वीं रैंक हासिल कर उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) के पद पर चयन पाया है। खास बात यह है कि श्रद्धा ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से जारी चयन के बाद श्रद्धा को सागर जिला पुलिस इकाई में पदस्थापना मिली है। उन्होंने सागर में अपनी जॉइनिंग भी ले ली है। अब उनकी एक साल की पुलिस ट्रेनिंग मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में होगी। श्रद्धा बुच हरदा जिले की रहने वाली हैं और जवाहर नवोदय विद्यालय, चारूवा की पूर्व छात्रा रही हैं। पहले ही प्रयास में एमपी एसआई परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ आलमपुर और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रद्धा के चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। श्रद्धा के चयन को क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

2 Views

Leave a Reply