Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

हरदा डिग्री कॉलेज ने उत्साह से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

3 min read
Anokhateer editorial default

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के हरदा डिग्री कॉलेज एवं हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गिरीश सिंघल, प्राचार्य डॉ. अभिलाषा सिंघल एवं उप प्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, डॉ. सोनिया मोड़ के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह परिहार, डॉ. मनोरमा चौहान एवं अकील मंसूरी के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना है। अभियान अंतर्गत विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पोषण एवं मातृत्व स्वास्थ्य जागरूकता संवाद तथा आंगन का उत्सव प्रमुख हैं। स्थापना दिवस समारोह में परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। साथ ही साथ पोस्टर निर्माण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रचनात्मक माध्यमों से सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

वृद्धाश्रम में सेवा एवं संवेदना का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रासयो स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन कर वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया। स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके साथ केक काटकर समय बिताया। इसके साथ ही आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा वृद्धजनों को नाश्ता वितरित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से वृद्धजनों के साथ संवाद भी किया गया। संवाद के माध्यम से उनके अनुभवों, आवश्यकताओं एवं जीवन से जुड़ी बातों को समझने का प्रयास किया गया। स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर यह संदेश दिया कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें सेवा, संवेदना, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोडऩे का निरंतर प्रयास कर रही हैं। महाविद्यालय परिवार के मार्गदर्शन और स्वयंसेवकों के श्रमदान के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्टाफ से प्रीति तिवारी, सुषमा काशीव राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक देवेन्द्र ढाका, आभास व्यास, तनिष्क सिंह, ऋषभ उपाध्याय, विनय अग्रवाल, धीरज गहलोद, सौरभ सोनी, सचिन सोनी, सक्षम सोनकर ,पलक चौबे, आकांक्षा तिवारी सहित अन्य स्वसेवक उपस्थित थे

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply