ई-अटेंडेंस की बाध्यता से मुक्त हुए वन कर्मचारी

– वन विभाग के पीसीसीएफ ने जारी किए आदेश
अनोखा तीर, भोपाल। वन विभाग के कार्यपालिका वन कर्मचारियों को लंबे संघर्ष के बाद ई अटेंडेंस  की बाध्यता से मुक्त करने के आदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन विभाग ने आज जारी कर दिए है। अब प्रदेश के वन विभाग के बैंड कर्मचारी, वन कर्मचारी, वन क्षेत्रपाल, उप वन क्षेत्रपाल, वनपाल एवं वनरक्षक ई अटेंडेंस की बाध्यता से मुक्त रहेंगे। आदेश जारी होने के बाद प्रदेश के कार्यपालिका वन कर्मचारी में संतोष का वातावरण निर्मित हो गया है। मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत माह में वन बल प्रमुख ने आदेश जारी करके प्रदेश के कार्यपालिका वन कर्मचारियों को भी अपनी उपस्थिति ई अटेंडेंस के माध्यम से देने के निर्देश जारी करे थे। जिसका विरोध प्रदेश भर के वन विभाग के कार्यपालिका वन कर्मचारी कर रहे थे। मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री एवं वन बल प्रमुख को ज्ञापन सौंप कर मांग करी थी कि पुलिस विभाग के समान ही वन विभाग के कार्यपालिका कर्मचारियों को भी ई अटेंडेंस  से उपस्थिति देने से मुक्त किया जाए। ई अटेंडेंस की बाध्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के कई वन मंडलों में कार्यपालिका वन कर्मचारियों ने आंदोलन भी किया था। जिस पर प्रदेश के वन अधिकारियों ने मुख्यालय को पत्र लिखकर ई अटेंडेंस से कार्यपालिका कर्मचारियों की उपस्थिति लेने के बारे में स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख ने वन कर्मचारी मंच के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया था कि कार्यपालिका वन कर्मचारियों को ई अटेंडेंस की बाध्यता से मुक्त करने की कार्यवाही की जाएगी। आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने मांग को मंजूर करते हुए आदेश प्रसारित किए।

0 Views

Leave a Reply