Skip to content
Sunday, 8 November 2026
हरदा

पानी की समस्या को लेकर महिलाएं खाली बर्तन लेकर पहुंची जनसुनवाई में

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।जिला पंचायत की जनसुनवाई में मंगलवार को शहर की नारायणीकुंज कॉलोनी की महिलाएं खाली बर्तन लेकर पहुंचीं। कॉलोनी में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर नगरपालिका की पानी की लाइन से कॉलोनी को जोड़ने की मांग की है। रहवासियों ने बताया कि पिछले साल कॉलोनी डेवलपर ने पानी की समस्या हल करने के लिए हर व्यक्ति से 7500 रुपये लिए थे। इसके बाद पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन आज तक पानी की समस्या का स्थायी हल नहीं हो सका है। कॉलोनी को अभी तक नगर पालिका को हैंडओवर भी नहीं किया गया है। डेवलपर हर साल समस्या सुलझाने का आश्वासन देता रहा है, लेकिन हालात वैसे ही बने हुए हैं। कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी समस्या पर ध्यान देते हुए नारायणी कुंज ग्रीन पार्क कॉलोनी को नगर पालिका की पानी की पाइप लाइन से जोड़ा जाए। इस पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि कॉलोनी में पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी के टैंकर बढ़ाने और पाइप लाइन को नर्मदा लाइन से जोड़ने के लिए तकनीकी टीम को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जब भी कोई प्लॉट खरीदें, तो वैध कॉलोनी में ही खरीदें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply