Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश का एक और मौका  

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।  अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा जारी संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन में संस्था स्तर की काउंसलिंग के जरिए सिविल इंजीनियरिंग की 26 और कंप्यूटर साइंस की 05 रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।  इच्छुक अभ्यर्थियों को 22 अगस्त से 14 सितंबर के बीच निर्धारित काउंसलिंग तिथियों 22, 24, 27, 29 व 31 अगस्त तथा 2, 5, 8, 10, 12 व 14 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में उपस्थित होना होगा, जहाँ दोपहर एक बजे तक आने वाले छात्रों की मेरिट सूची तैयार कर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

0 Views

Leave a Reply