वैश्य महिला इकाई ने उत्साहपूर्वक मनाया हरियाली महोत्सव

अनोखा तीर, टिमरनी। टिमरनी वैश्य महिला इकाई द्वारा हरियाली महोत्सव उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती नेहा कुबेर जैन के निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका शीतल जैन ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रुपेश गर्ग, प्रभारी श्रीमती अंबिका समीर जैन सहित महिला इकाई की सदस्याएं उपस्थित रहीं। हरियाली महोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक-दूसरे को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए। कार्यक्रम में दो रोचक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं ने आयोजन को आनंदमयी बना दिया। इस दौरान महिलाओं को सुहाग सामग्री भी वितरित की गई। महिला इकाई की सदस्यों ने कार्यक्रम के माध्यम से महिला एकता, आपसी सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी सदस्यों ने मिलकर हरियाली महोत्सव को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

0 Views

Leave a Reply