Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा में कक्षा 6 वीं में सत्र 2027-28 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अगस्त हो गई है। प्राचार्य पीएम श्रीस्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि जिन आवेदकों को आवेदन में सुधार करना हो उनके लिए विंडो 11 एवं 12 अगस्त 2026 को खुली रहेगी। आवेदक अपने परीक्षा के माध्यम, जेंडर, वर्ग, क्षेत्र एवं विकलांगता में सुधार कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में हरदा जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों तथा जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य हो वे आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है, जबकि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को संपन्न होगी।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply