Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

ई-फाइलिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ हरदा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी से न्यायालय में पेश होने वाले प्रकरणों के लिए ई-फाइलिंग प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं और पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए अनुरोध किया गया था। जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार कंप्यूटर अनुभाग के प्रभारी अधिकारी निमिष राजा द्वारा एडीआर सेंटर में ई-फाइलिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी निमिष राजा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हरदा जिला न्यायालय में सबसे ज्यादा ई-फाइलिंग प्रक्रिया का तत्परता से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। ई-फाइलिंग प्रक्रिया में आ रही जटिलताओं और कठिनाइयों के संबंध में प्रशिक्षण सिस्टम ऑफिसर प्रकाश घोरकर, सिस्टम असिस्टेंट अनिल गहलौत और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर लखनलाल पाटिल द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकांश अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर ई-फाइलिंग प्रक्रिया की जानकारी का लाभ लिया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply