खण्डवा विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम 2 जुलाई गुरुवार को प्रातः 11 बजे से खंडवा विकासखंड की ग्राम पंचायत बमनगांव आखई के मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया है। जनपद पंचायत खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कॅुवर विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, मांधाता के विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर के साथ-साथ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन गौड़ा भी उपस्थित रहेंगे।
0 Views




