अनोखा तीर, खिरकिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड खिरकिया अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय बावड़ी उत्सव का समापन ग्राम चारूवा में पालीवाल के खेत स्थित बावड़ी स्थल पर किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक विनीता शाह ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन करना, नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों का संरक्षण करना तथा लोगों को जल बचाने के प्रति जागरूक करना है। युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने बताया कि अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में नदियों, तालाबों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना, भूजल स्तर में सुधार करना, जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी एवं जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण एवं जलग्रहण क्षेत्रों का विकास शामिल है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत शासन स्तर पर तालाबों एवं नालों की सफाई और गहरीकरण, चेक डैम, स्टॉप डैम एवं खेत-तालाब का निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा स्थानीय समुदाय, पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जल संकट को कम करने, कृषि को लाभ पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। समापन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाएं श्री कृष्णा रेखा सामाजिक संस्था, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति, माचक समाज सेवा समिति, परामर्शदाता ऋषि विश्नोई, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोनपुरा, चारूवा तथा सीएमसी एलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चारूवा में आयोजित हुआ बावड़ी उत्सव

0 Views




