Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
नर्मदापुरम

पंचायत में नहीं बैठ रहे सचिव और जीआरएस, ग्रामीणों में नाराजगी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, डोलरिया। ग्राम पंचायत डोलरिया में पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) की लगातार अनुपस्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों अधिकारी पंचायत मुख्यालय पर नियमित रूप से नहीं बैठते, जिसके कारण पंचायत के विकास कार्यों से लेकर आमजन की मूलभूत समस्याओं तक का समाधान प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गलियों और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है। वहीं पेयजल, आधार अपडेट, आय, जाति एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही भी परेशान हैं। वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों के निराकरण में देरी होने से जरूरतमंदों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने शासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पंचायत सचिव एवं जीआरएस को प्रतिदिन पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि ग्रामीणों को समय पर सुविधाएं मिल सकें और पंचायत के विकास कार्यों में गति आ सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी पंचायत में ही उपलब्ध नहीं रहेंगे तो गांव के विकास और जनहित की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply