Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिपं सीईओ ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा अंजली जोसेफ ने विकासखंड टिमरनी में विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित जन कल्याण शिविर की समीक्षा की तथा ग्राम पंचायत छिदगांवमेल में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोकता पीट सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 5 जून से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 12 जून से 18 जून 2026 के बीच विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। विकासखंड टिमरनी के नगर परिषद कार्यालय में 16 से 18 जून 2026 तक जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड हरदा में 12 जून से 14 जून 2026 तक तथा विकासखंड खिरकिया में 15 जून से 17 जून 2026 तक जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply