Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

राज्य स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में हरदा की बैल जोड़ी अव्वल

2 min read
Text Size:

-जीता एक लाख एक रुपए का पुरस्कार

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में आयोजित इनामी राज्य स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में हरदा जिले की छोटी हरदा और ठीकरी की बैल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बैल जोड़ी को एक लाख एक रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। छोटी हरदा निवासी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बैल जोड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच छोटी हरदा के राजू जेवल्या एवं ठीकरी के गोलू मीणा की बैल जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर एक लाख एक रुपए का पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान अल्लू पटेल, बरछा एवं सरवन जानी, बजवाड़ा की बैल जोड़ी को मिला, जिन्हें 51 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं विमल पटेल, धनवानी की बैल जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। राघव पटेल, बनाड़ा एवं जीवन मीणा, खिड़िया की बैल जोड़ी ने चौथा स्थान प्राप्त करते हुए 21 हजार रुपए का पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अजयपाल सिंह राजपूत ने किया। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य बैल जोड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 हजार रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply