संकल्प अभियान के तहत शिविर 12 जून को

     बैतूल  विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र शहर जोन-2 के द्वारा संपर्क अभियान के तहत विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए 12 जून को कोठी बाजार स्थित न्यू बैतूल हाई स्कूल थाना के बाजू में शिविर आयोजित किया जाएगा।

          मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन -2 के प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में क्लस्टर क्रमांक- 3 के गांधी वार्ड क्रमांक 6 और तिलक वार्ड क्रमांक 9 के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

          इसी प्रकार मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन -1 के प्रबंधक ने बताया कि  संकल्प अभियान के तहत 12 जून को सुबह 10 बजे से वृंदावन गार्डन आभासी होटल के सामने गंज में शिविर आयोजित होगा, जिसमें क्लस्टर क्रमांक 5 के गणेश वार्ड क्रमांक – 27 एवं राजेंद्र वार्ड क्रमांक -29 के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

19 Views

Leave a Reply