Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

दो वृद्ध बहनों की देखभाल और संरक्षण की मांग, कलेक्टर को सौंपा आवेदन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के निर्माणाधीन गुलजार भवन परिसर की दुकानों में रह रही दो वृद्ध एवं असहाय बहनों की देखभाल, चिकित्सा और संरक्षण की मांग को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा गया। आवेदन प्रकाश चंद्र टांक एडवोकेट एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड के रहवासियों की ओर से प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया है कि गुलजार भवन की अपूर्ण दुकानों में कुसुमबाई एवं मुन्नीबाई नामक दो वृद्ध बहनें निवास कर रही हैं। दोनों की आयु 60 वर्ष से अधिक बताई गई है, जिनमें से एक दृष्टिहीन है तथा दोनों अस्वस्थ हैं। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं के परिजन होने के बावजूद उनकी उचित देखभाल नहीं हो रही है। आवेदन में आशंका जताई गई है कि समय रहते चिकित्सा, भरण-पोषण और संरक्षण की व्यवस्था नहीं होने पर उनके साथ कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है। मोहल्ले के लोगों द्वारा उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के प्रयास भी किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आवेदन में उनके स्वास्थ्य परीक्षण, समुचित देखभाल, सुरक्षित आवास और कानूनी संरक्षण की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। आवेदनकर्ताओं ने प्रशासन से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 के तहत आवश्यक कार्रवाई कर दोनों महिलाओं को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply