Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा रेलवे फाटक पर चला जागरूकता अभियान

1 min read
Text Size:

-60 लोगों को दी सुरक्षा नियमों की जानकारी
अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्र्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तहत पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा हरदा स्टेशन के समपार फाटक क्र. 204 पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे के संरक्षा विभाग द्वारा 60 सुरक्षा पंपलेट वितरित कर सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लोगों को बंद फाटक पार नहीं करने, रेलगाड़ी आने से पहले सावधानी बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जनजागरूकता और नियमों के पालन से समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। रेल प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित रेल संचालन में सहयोग करने एवं समपार फाटकों पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply