Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में हरदा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सोमवार को उनके नामांकन के समर्थन में हरदा से कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि पार्टी ने एक संघर्षशील, जुझारू, सहज, सरल और गांधीवादी विचारधारा वाली नेता को अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिलाओं की आवाज को संसद तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि मिनाक्षी नटराजन राहुल गांधी की विश्वसनीय सहयोगी रही हैं। वे पूर्व में एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और सीडब्ल्यूसी की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा वे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और वर्तमान में तेलंगाना की प्रभारी तथा संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार हैं। मोहन सांई ने बताया कि नामांकन के दौरान हरदा जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, जिला संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, सूरज सिंह राजपूत, आशुतोष कोठारी, प्रद्युम्न कुशवाह, सुनील सिंह राजपूत, लोकेश जायसवाल, रामदास तोमर, प्रेरक सारण, मनोज सांई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply