Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, केबल वायर सहित आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिमरनी द्वारा गठित टीम ने सुहागपुर गांव के पास खेतों में मोटर पर लगे केबल वायर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी अभिषेक पिता रेवा शंकर जाट द्वारा दी गई शिकायत पर अपराध क्रमांक 306/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मुखबिर सूचना एवं सायबर सेल हरदा की मदद से थाना टिमरनी पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी सोहन पिता अशोक तारले उम्र 32 वर्ष तथा एक बाल अपचारी, दोनों निवासी मनियाखेड़ी थाना टिमरनी जिला हरदा से मेमोरेण्डम के आधार पर बताए गए स्थान से 30 फीट केबल वायर, 600 फीट वायर तथा घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की है। पुलिस द्वारा अन्य प्रकरणों में भी आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply