Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पंचायत सचिव नंदलाल बघेल, सहायक सचिव लालू योगी सहित पंचायत कर्मचारियों और ग्रामीणों ने गांव में साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। सुबह आयोजित रैली में प्रतिभागियों ने गांव के विभिन्न मार्गों से होकर भ्रमण किया और ग्रामीणों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होती है और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है।  पंचायत सचिव नंदलाल बघेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व साइकिल दिवस पर यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत भी होती है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल को प्राथमिकता दें और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने में सहयोग करें। रैली में शामिल ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल उपयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply