Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आज 3 घंटे कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत मंडल द्वारा उपकेंद्र पर नवीन वीसीबी की स्थापना एवं मेंटनेंस कार्य के चलते शनिवार 24 मई को शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी उपकेंद्र से निर्गमित 11 केवी जिला पंचायत, गुर्जर बोर्डिंग, ग्वालनगर और कलेक्ट्रेट फीडर की बिजली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। वहीं मंडी उपकेंद्र से निर्गमित 11 केवी सब्जी मंडी, कैंटीन और गल्ला मंडी फीडर का विद्युत प्रवाह सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। इस शटडाउन से गुर्जर बोर्डिंग, विकास नगर, जय शक्ति, साईं आर्य, बीबी सिटी, गुलाब सिटी, शर्मा कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, बस स्टैंड, चौबे कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, श्यामा नगर, पैरासिटी, ग्वालनगर सहित आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
——————

2 Views
What do you think?

Leave a Reply