Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

संकट की परिस्थितियों में सकारात्मक मंथन ही श्रेष्ठ मार्ग

2 min read
Text Size:

-स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान का प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
अनोखा तीर, हरदा। वैश्विक स्तर पर अशांत वातावरण तथा ऊर्जा आपूर्ति की डगमगाती व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती तेल की कीमतों और स्वर्ण निवेश की पारंपरिक रीति-रिवाजों ने आज अर्थव्यवस्था को झकझोर कर दिया है। ऐसी परिस्थितियों में यह विचारणीय एवं चिंतन का विषय बन जाता है कि हमारी वर्तमान जीवनशैली कहीं देश के समक्ष व्यापक आर्थिक संकट की स्थितियां उत्पन्न न कर दे, जिससे आम जनजीवन मुश्किल हो जाए। ऐसे समय में मंथन एवं चिंतन ही सही दिशा प्रदान करने का माध्यम होता है। उपरोक्त उद्देश्य को लेकर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा नगर की माहेश्वरी धर्मशाला में 23 एवं 24 मई को प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। आयोजित प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत तथा राष्ट्रीय स्तर के विद्वान मध्य प्रांत के 16 जिलों से आए स्वयंसेवकों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं व्यापारियों को वर्तमान परिस्थितियों में हमारे आचरण एवं व्यवहार को कैसे रखना चाहिए, जैसे ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखकर समुचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में माननीय सतीश कुमार, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री, स्वदेशी जागरण मंच, 24 मई को समापन सत्र में विशेष मार्गदर्शन देंगे, जो प्रशिक्षार्थियों के लिए विशेष आकर्षण एवं महत्वपूर्ण रहेगा। आयोजित प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक लोगों से सम्मिलित होकर लाभान्वित होने की अपील स्थानीय समिति द्वारा की गई है।
———————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply