Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

अमानक गेहूं बताने पर किसान का हंगामा, सड़क पर खाली की ट्रॉली

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी-पोखरनी मार्ग पर एक किसान ने समिति द्वारा गेहूं को अमानक बताए जाने से नाराज होकर गेहूं से भरी ट्रॉली सड़क पर ही खाली कर दी। किसान का आरोप है कि इसी तरह की उपज वह पहले बेच चुका था, लेकिन इस बार खरीद से मना कर दिया गया। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और करीब आधे घंटे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। टिमरनी-पोखरनी रोड स्थित तारा वेयरहाउस के सामने किसान अपनी गेहूं की उपज लेकर पहुंचा था, जहां समिति ने गेहूं को अमानक बताकर खरीद करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज किसान ने ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर पूरी उपज खाली कर दी। सड़क पर गेहूं फैल जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने खरीद व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। खबर लिखे जाने तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
———————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply