Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2026-27 के लिए सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थिर्यों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियां घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 01 जून से 12 जून 2026 तक भोपाल के 2 परीक्षा केंद्रों आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज जयराम एजुकेशन सोसायटी, कोकता बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल तथा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी, दानिश कुंज, कोलार रोड़, भोपाल पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित होगी। इस बार से अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जायेगा। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply