भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदेशवासियों से आग्रह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
-वैश्विक संकट के इस दौर में देशहित को सर्वोपरि रखें

अनोखा तीर, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। इस युद्ध ने वैश्विक सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसके चलते पेट्रोलियम उत्पाद, गैस, उर्वरक, खाद्य तेल, गोल्ड सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में व्यापक वृद्धि हुई है। दुनिया के अधिकांश देश इस संकट की मार झेल रहे हैं और उनके विदेशी मुद्रा भंडार पर भी भारी दबाव बना हुआ है। ऐसी कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने इस संकट के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित रखा है तथा देशवासियों को आर्थिक झटके से बचाने का प्रभावी प्रयास किया है। जबकि भारत पेट्रोलियम, उर्वरक और खाद्य तेल जैसे कई क्षेत्रों में आयात पर निर्भर है, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने संतुलित आर्थिक प्रबंधन के माध्यम से देश की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेशवासियों से संकट की इस घड़ी में देशहित सर्वोपरि रखकर एकजुट होकर कार्य में जुटने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आत्मसंयम एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की भावना को अपनाएं। प्रधानमंत्री जी की अपील केवल आर्थिक प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति ह

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!