देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार एवं सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान की घोषणा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। विश्व संवाद केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले देवर्षि नारद पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2025 एवं वर्ष 2026 के लिए चयनित पत्रकारों एवं लेखकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। सम्मान समारोह देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर 11 मई 2026, सोमवार को प्रात: 11.30 बजे कुक्कुट विकास निगम सभागृह, मैनिट चौराहा के पास, लिंक रोड भोपाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा एवं मीडिया की भूमिका विषय पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ सलाहकार संपादक डीडी न्यूज एवं लेखक प्रखर श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। विश्व संवाद केंद्र के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि सकारात्मक एवं समाजोन्मुख पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विभिन्न श्रेणियों में देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार एवं सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों के अंतर्गत सकारात्मक समाचार, पर्यावरण, इतिहास, समाज परिवर्तन, धर्म-संस्कृति तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं लेखकों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव एवं कैलाश गौड़ को प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के लिए चयनित सम्मानित पत्रकारों के नाम इस प्रकार हैं — प्रमोद शर्मा, योगीराज योगेश, भावना अपराजिता शुक्ला, स्मिता एवं अनुज मैना। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए चयनित पत्रकारों में गोविंद सक्सेना, विशाल त्रिपाठी, अंबुज माहेश्वरी, प्रवीण सावरीकर एवं बृजेश जैन शामिल हैं। इसी अवसर पर विश्व संवाद केंद्र द्वारा लोक कल्याण के संचारक देवर्षि नारद विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. मुरलीधर चाँदनीवाला, द्वितीय स्थान स्तुति कुमारी तथा तृतीय स्थान नन्दन कुमार ने प्राप्त किया। विश्व संवाद केंद्र ने सभी पत्रकार बंधुओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज जीवन से जुड़े विभिन्न वर्गों से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!