अनोखा तीर, हरदा। युवाओं एवं विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक एवं आधुनिक कृषि नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा में 9 मई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक शशिकांत ए. शर्मा की विशेष कार्यशाला आयोजित होगी। कृषि में सैटेलाइट उपयोग एवं तकनीकी ज्ञान विषय पर आधारित यह कार्यशाला प्रात: 10.30 बजे से शुरू होगी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, विज्ञान शिक्षकों एवं विज्ञान और तकनीक में रुचि रखने वाले नागरिकों को अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक, स्मार्ट कृषि, मौसम पूर्वानुमान तथा कृषि नवाचारों से संबंधित महत्वपूर्ण एवं आधुनिक जानकारियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा कि किस प्रकार सैटेलाइट तकनीक, रिमोट सेंसिंग एवं आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों की सहायता से कृषि क्षेत्र को अधिक उन्नत, प्रभावी एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों एवं युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान एवं अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। रमन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र के क्षेत्रीय समन्वयक उमेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला विज्ञान एवं तकनीक के प्रति युवाओं में नई सोच विकसित करने तथा कृषि क्षेत्र में आ

