WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत योजनाबद्ध क्रियान्वयन हेतु जनभागीदारी से जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहले से नवीन जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार, जल स्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल वितरण संरचनाओं की साफ-सफाई एवं मानसून में किये जाने वाले पौधरोपण हेतु आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।  अभियान के तहत जन जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों के आयोजन तथा सहयोगी विभागों से समन्वय स्थापित कर विभागवार कार्ययोजना तैयार कराने व अभियान के अनुश्रवण व मॉनिटरिंग हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने दल का गठन किया है। जारी आदेश अनुसार अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण इवने को अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग हरदा निशी बैस को सह अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक यंत्री जनपद पंचायत हरदा विश्वजीत पाटीदार व संजय इवने तथा उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी विष्णु पंवार को जनपद स्तरीय अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।
————————-

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!