Skip to content
Sunday, 18 October 2026
भोपाल

प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक ने निशातपुरा गुड्स शेड का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में 19 मार्च को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद रजक ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं निशातपुरा गुड्स शेड का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पॉड, एस्केलेटर, लिफ्ट, पेयजल व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, शौचालयों एवं स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही निशातपुरा स्थित गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply