Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

स्टेट हाईवे पर गड्ढे भरने की बजाय बना दिए स्पीड ब्रेकर

2 min read
Text Size:

-हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
अनोखा तीर, मसनगांव। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर पलासनेर ग्राम में खुले नए पेट्रोल पंप के सामने सड़क निर्माण विभाग द्वारा चार स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहन चालकों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों को भरने के बजाय स्पीड ब्रेकर बनाने से वे उन्हें बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर जाते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिन स्थानों पर ब्रेकर बनाए गए हैं, वहां साइड शोल्डर और सड़क के बीच लगभग एक फीट का अंतर बना हुआ है, जिससे वाहन चालक नीचे उतरने के बाद वापस चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पिछले 20 दिनों से रोजाना दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
साइड शोल्डर समतल करने की मांग
सड़क निर्माण विभाग द्वारा कई वर्षों से सड़क के दोनों ओर बने साइड शोल्डर को समतल नहीं किए जाने से सड़क और शोल्डर के बीच दूरी अधिक बनी हुई है। इससे कार और दोपहिया वाहन चालक नीचे उतरने के बाद सड़क पर चढ़ते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार साइड सोल्डरों को समतल करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वाहनों की संख्या के अनुसार सड़क चौड़ी होनी चाहिए, लेकिन विभाग द्वारा सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण वाहन चालकों को दुर्घटना और वाहनों की

67 Views
What do you think?

Leave a Reply