समर सीजन में यात्रियों को राहत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में थर्ड एसी कोच बढ़ाए  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भोपाल मंडल से होकर संचालित अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं सूरत-भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में एक-एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 27 मई को अहमदाबाद से तथा 30 मई को कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में 5 की जगह 6 थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। वहीं गाड़ी संख्या 22947/48 सूरत-भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में 23 मई को सूरत से तथा 25 मई को भागलपुर से चलने वाली ट्रेन में 6 की जगह 7 थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले समय, ठहराव एवं कोच संरचना की जानकारी रेलवे की अधिकृत प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें।

Views Today: 18

Total Views: 18

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!