अनोखा तीर, हरदा। बैतूल और हरदा जिले की सीमा पर ग्राम ढेकना के पास हर्रई क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नागपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है जिन्हें भोपाल रेफर किया जा रहा है। चारों लोग उज्जैन के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर वापस नागपुर लौट रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार यह हादसा कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, नागपुर के सदर निवासी अमन जायसवाल (26), जतिन कनोजिया (34), पारस और शुभम उज्जैन के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर वापस नागपुर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम ढेकना के पास हर्रई क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
Views Today: 10
Total Views: 10

