Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
हरदा

एक तिथि-एक त्योहार कैलेंडर जारी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में गुड़ी पड़वा के अवसर पर एक तिथि एक त्योहार कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कैलेंडर त्योहारों की तिथियों को लेकर होने वाले असमंजस को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के आह्वान पर जिला ज्योतिष परिषद ने ज्योतिष विद्वानों और पंडितों की बैठक आयोजित कर स्थानीय गणना के आधार पर सर्वसम्मति से इसे अंतिम रूप दिया था। चैत्र प्रतिपदा और हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को परशुराम चौक पर पूजन के बाद इसका विमोचन हुआ। इस अवसर पर पंडित मुरलीधर व्यास ने बताया कि प्रत्येक शहर अपने अक्षांश और देशांश पर स्थित होता है, जिससे पूर्वोत्तर, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में सूर्योदय के समय में अंतर आता है। इसके कारण पंचांगों में गणना के अनुसार तिथियों में भिन्नता पाई जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभिन्न पंचांगों का निर्माण अलग-अलग सिद्धांतों पर होता है। पंडित व्यास ने कहा कि तिथियों का निर्धारण स्थानीय विद्वान पंडितों द्वारा ही किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, नासा और गूगल द्वारा बताई गई तिथियों के बजाय धर्म शास्त्रीय आधार पर तिथियों को मानना अधिक उचित है। कैलेंडर विमोचन में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, चंद्रकांत शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण बादर (मुन्ना बादर), उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा, प्रतीक शर्मा, दीपक चौबे और शशिभूषण जोशी सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

36 Views
What do you think?

Leave a Reply