गणगौर उत्सव की धूम ….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-पानी पर निकली माता रनुबाई और धनियर राजा
अनोखा तीर, हरदा। करीबी ग्राम रन्हाई कला में धापकरी परिवार द्वारा नौ दिवसीय गणगौर उत्सव का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के आठवे दिन बुधवार को माता रनुबाई और धनियर राजा को पानी पर निकाला गया। परंपरा के अनुसार गणगौर मैया की प्रतिमा को गांव से नदी तक ले जाकर विधि-विधान से जल भरने की रस्म निभाई गई। इस दौरान गांव की माताएं एवं बहनें पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर गीत-भजनों के साथ जल यात्रा में शामिल हुईं। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। महिलाओं ने गणगौर मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। धापकरी परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Views Today: 24

Total Views: 24

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!