अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों के पुनर्जीवन हेतु ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026Ó की शुरुआत गुड़ी पड़वा से की गई, जो 30 जून 2026 तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ हरदा शहर स्थित अजनाल नदी तट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एवं जिला पंचायत सीईओ अंजलि जोसेफ सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे, सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, जनपद पंचायत सीईओ विश्वजीत पाटीदार एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी भी उपस्थित रहे।

Views Today: 22
Total Views: 22

