-शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। विक्रमोत्सव 2026 के तहत भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर गुड़ी पड़वा के दिन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ‘सूर्य उपासनाÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग भोपाल की चेतना रंग समूह के कलाकारों द्वारा आशीष श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इसके पश्चात ब्रह्म ध्वज की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत सीईओ अंजलि जोसेफ, पार्षद मीरा कुचबंदिया सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ‘भारत का नववर्ष विक्रम संवतÓ पुस्तिका का वितरण भी किया गया।

Views Today: 28
Total Views: 28

