Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
भोपाल

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिले राज्यपाल श्री पटेल

1 min read
Text Size:

प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री के संसद भवन के कार्यालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को उन्होंने स्मृति स्वरूप श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।  

प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्यपाल श्री पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री को यात्रा के विवरण पर आधारित पुस्तक “बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका” भेंट की। प्रधानमंत्री श्री मोदी को उन्होंने राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply