राज्यपाल ने नागरिकों को गुड़ी पड़वा और भारतीय नव वर्ष पर दी हार्दिक बधाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नागरिकों से एकता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का किया आहृवान

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि शक्ति की उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में भारतीय कालगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और भारत की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर है।

राज्यपाल श्री पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लें।

Views Today: 14

Total Views: 14

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!