पमरे प्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन का किया निरीक्षण

अनोखा तीर, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में 18 मार्च  को पमरे जबलपुर अरविंद कुमार रजक द्वारा रानी कमलापति स्टेशन एवं नवनिर्मित मण्डल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।  इस दौरान रानी कमलापति स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन, स्टेशन विकास, स्वच्छता, मेट्रो कनेक्टिविटी एवं मंडल स्तर पर संचालित परिचालन व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।  श्री रजक द्वारा रानी कमलापति स्टेशन के निरीक्षण के दौरान द्वारा यात्री सुविधाओं में प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट, पेयजल व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, शौचालयों, पार्किंग क्षेत्र एवं ट्रेन संचालन से जुड़ेे प्राविधिक बिंदुओं का निरीक्षण करते संतोश व्यक्त किया। स्टेशन की साफ-सफाई को देखकर रजक द्वारा सफाई कर्मियों की सराहना की।  रानी कमलापति स्टेशन पर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कनेक्टिविटी का निरीक्षण करते हुये बंसल पाथवे के अधिकारियों को मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर हेतु निर्देशित किया।   मंडल कार्यालय के नवनिर्मित मण्डल नियंत्रण कार्यालय का श्री रजक द्वारा सभी रेल खण्डों का गहन निरीक्षण किया। तदोपरांत मण्डल कार्यालय में वाणिज्य अधिकारियों से यात्री सुविधाओं, मालभाड़ा, एन.एफ.आर विशयों पर विस्तृत चर्चा की।  इस अवसर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

33 Views

Leave a Reply