Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
हरदा

गणगौर उत्सव में मंडलों की प्रस्तुति, झालरा और घूमर नृत्य की धूम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम में नौ दिवसीय गणगौर उत्सव के दौरान मंडलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। दिन में महिलाओं द्वारा आम के पेड़ के नीचे पाती खेलकर माता को प्रसन्न किया जा रहा है, वहीं शाम के समय ग्राम की महिलाएं झालरा और घूमर नृत्य के माध्यम से माता को रिझा रही हैं। रात्रि में विभिन्न गणगौर मंडलों द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुति के साथ झालरा नृत्य किया जा रहा है तथा देवी-देवताओं के रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। उत्सव के आठवें दिन माता के रथ सजाए जाएंगे तथा पानी पर ले जाकर माता का ब्याह धनियर राजा के साथ रचाया जाएगा। इस दौरान गांव में रथों की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मान्यता के अनुसार धनियर राजा और रानू बाई को गांव के पनघट वाले कुएं पर ले जाया जाता है, जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ माता का पानी ग्रहण कराया जाएगा। गांव में मालव्या परिवार द्वारा माता को पावनी बुलाया गया है, जिनकी सेवा सेवामाय द्वारा की जा रही है।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply