Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा मुख्य डाकघर का आधार केंद्र जिले में अव्वल

2 min read
Text Size:

-अब तक 4000 नागरिक उठा चुके हैं लाभ
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत संचालित हरदा मुख्य डाकघर का आधार केंद्र इस वित्तीय वर्ष में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण जिले में प्रथम स्थान पर रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित होने और बेहतर प्रबंधन के कारण यहां अन्य केंद्रों की तुलना में सर्वाधिक आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक मुख्य डाकघर के आधार केंद्र ने कुल 4 हजार आधार सेवाएं प्रदान की हैं। इसमें विशेष रूप से 2500 नागरिकों के आधार अपडेट किए गए हैं तथा 1500 नए आधार कार्ड सफलतापूर्वक एनरोल किए गए हैं। यह केंद्र शहर के मध्य में स्थित होने के कारण आमजनों की पहुंच के लिए अत्यंत सुलभ है। यहां आधार कार्यों के लिए एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य दिवसों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इससे नागरिकों को अन्य निजी केंद्रों की तुलना में यहां आधार अपडेट कराना अधिक सरल और सुविधाजनक हो रहा है। डाक विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आधार संबंधी सेवाओं के लिए परेशान न हों। नागरिक सीधे मुख्य डाकघर पहुँचकर शासकीय दरों पर अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। साथ ही, अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि वे 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार एनरोलमेंट हेतु केंद्र की सेवाओं का लाभ उठाएं, 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार एनरोलमेंट निशुल्क बनाए जाते हैं।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply