Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आईटीआई में युवा संगम रोजगार मेला 12 मार्च को

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में प्रदेश एवं जिले के युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 मार्च 2026 गुरूवार को एक दिवसीय ‘युवा संगमÓ रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान करना है। उल्लेखनीय हैं कि इस गरिमामयी आयोजन में जिले की प्रतिष्ठित कंपनी ‘मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा सहभागिता कर रही है। कंपनी द्वारा ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनाÓ के तहत एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स में इलेक्ट्रीशियन, लाइनमेन, स्टेनोग्राफर (हिन्दी), इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), सिविल इंजीनियरिंग तथा इन्फारमेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नॉलॉजी सिस्टम पदों की पूर्ति की जाएगी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply