Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

फसल में आग की घटना पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 min read
Text Size:

-नुकसान का सही आंकलन कर राहत देने की मांग
अनोखा तीर, हरदा। खिरकिया क्षेत्र में खेतों में लगी आग की घटना को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए किसानों को राहत देने की मांग की है। मोहन सांई ने बताया कि खिरकिया में केवल एक ही फायर ब्रिगेड है और वह भी उस समय खराब थी। उन्होंने कहा कि जब जिला कलेक्टर से बात की गई, तब कलेक्टर द्वारा सिराली और हरदा से फायर ब्रिगेड भेजी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर वे स्वयं हरदा से मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक खिरकिया के जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचे थे। बाद में अधिकारी पहुंचे भी तो सड़क पर ही खड़े रहे और खेत में नहीं गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने सरकार से मांग की है कि किसानों की फसल के नुकसान का सही आंकलन कर प्रति एकड़ 60 हजार रुपए के हिसाब से राहत राशि दी जाए। साथ ही किसानों को बीमा क्लेम की राशि भी तत्काल प्रदान की जाए।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply