Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आदतन नरवाई जलाने वालों पर लगेगा भारी अर्थदण्ड

2 min read
Text Size:

-हायर सेकण्ड्री के विद्यार्थियों को कृषि संकाय की सुविधा दिलाने की तैयारी
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान खेतों में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि विगत वर्ष नरवाई जलाने वालों की सूची तैयार की जाए एवं उनको नोटिस जारी किए जाएं। ऐसे व्यक्तियों को ताकीद किया जाए कि यदि इस वर्ष पुन: नरवाई जलायेंगे तो उन पर भारी अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा। सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर हायर सेकण्ड्री के विद्यार्थियों को कृषि संकाय की सुविधा दिलाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में मच्छरों के प्रकोप से निपटने के लिए रोस्टर बनाकर सभी वार्डों में फागिंग मशीन के माध्यम से धुआं छोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये अभी से पेयजल प्रबन्धन की तैयारी करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को पाबंद किया गया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा भी की गई। साथ ही राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व वसूली की स्थिति की भी कलेक्टर ने जानकारी ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply